Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    मनोज कुमार पांडेय की पांच कविताएँ

    By December 24, 2022112 Comments2 Mins Read

    प्रसिद्ध कथाकार मनोज कुमार पांडेय की प्रेम कविताओं ​का संकलन आया है ‘प्यार करता हुआ कोई एक’। राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित इस संकलन की कुछ कविताएँ पढ़िए-
    ==========

    1
    रोता हूँ और रोता रहता हूँ

    रोता हूँ रोता रहता हूँ
    कोई चुप कराने नहीं आता
    मरता हूँ मरता रहता हूँ
    कोई पानी पिलाने नहीं आता

    मोहब्बत में हुआ हूँ कोढ़िया कलन्दर और अछूत
    छूने भर से लग जाती है छूत

    ===========

    2
    तुम्हारे बारे में कुछ नहीं कहूँगा

    हवा को इस बात का पता भी है कि नहीं
    कि उसमें चिड़िया रहती हैं
    पानी इस बात को जानता है या नहीं
    कि वह घर है मछलियों का
    और तुम तो यकीनन नहीं ही जानती होगी
    कि यह तुम हो जिसके भीतर बन गया है मेरा बसेरा

    हवाएँ तेज होती हैं तो गिरते हैं पेड़ मरती हैं चिड़ियाँ
    पानी मौज में आता है तो बहुत सारी मछलियों को
    उछाल देता है अपने से बाहर

    तुम्हारे बारे में कुछ नहीं कहूँगा
    ===========

    3
    मैं तुम्हारे भीतर रहता हूँ 

    मैं तुम्हारे भीतर रहता हूँ
    जैसे मछलियाँ पानी में रहती हैं
    जैसे धूल हवा में रहती है
    जैसे पत्तियों में रहता है हरापन
    जैसे फूल में रहती है महक
    जैसे चाँदनी में रहता है चाँद
    जैसे आकाशगंगा में रहती है पृथ्वी
    जैसे हथेली में रहता है हथेली का निशान

    जैसे पानी में पानी रहता है
    जैसे हवा में हवा रहती है
    जैसे हवा में जगह रहती है
    जैसे धरती में रहते हैं खनिज
    जैसे सूरज में रहती है आग
    जैसे रोशनी में रहते हैं रंग
    जैसे मिट्टी में रहती है गमक
    जैसे समन्दर में रहता है नमक

    मैं तुम्हारे भीतर रहता हूँ
    जैसे मेरे भीतर रहता है खून
    जैसे खून में रहता है लोहा
    जैसे एक जीवन में छुपा रहता है दूसरा जीवन
    ================

    4
    तुम्हारी बेरुखी झेलते हुए

    थक गया हूँ मैं
    तुम्हारी बेरुखी झेलते हुए

    दिन का मतलब दिन नहीं होता
    रात का मतलब रात नहीं होती
    तुम्हारी बेरुखी मेरी साँस में चुभकर
    सारी चीजों के मानी बदल देती है
    मैं चीजों और उनके बहुत सारे अर्थों के बीच
    हवा द्वारा दुरदुराए पत्ते की तरह दर दर बिखरता हूँ
    =========

    5
    ऊब का रंग

    ऊब का रंग जून की धूप जैसा होता है
    अगर प्रिय पास न हो
    तो बारिश सिर्फ़ उमस लाती है

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?

    June 21, 2026

    test

    June 21, 2026

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026
    View 112 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?
    • test
    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.