Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    नक्श लायलपुरी की गज़लें

    By August 2, 20105 Comments1 Min Read

    मैं दुनिया की हक़ीकत जानता हूँ
    किसे मिलती है शोहरत जानता हूँ

    मेरी पहचान है शेरो सुख़न से
    मैं अपनी कद्रो-क़ीमत जानता हूँ

    तेरी यादें हैं, शब बेदारियाँ हैं
    है आँखों को शिकायत जानता हूं

    मैं रुसवा हो गया हूँ शहर-भर में
    मगर ! किसकी बदौलत जानता हूँ

    ग़ज़ल फ़ूलों-सी, दिल सेहराओं जैसा
    मैं अहले फ़न की हालत जानता हूँ

    तड़प कर और तड़पाएगी मुझको
    शबे-ग़म तेरी फ़ितरत जानता हूँ

    सहर होने को है ऐसा लगे है
    मैं सूरज की सियासत जानता हूँ

    दिया है ‘नक़्श’ जो ग़म ज़िंदगी ने
    उसे मै अपनी दौलत जानता हूँ

    2.
    तमाम उम्र चला हूँ मगर चला न गया
    तेरी गली की तरफ़ कोई रास्ता न गया

    तेरे ख़याल ने पहना शफ़क का पैराहन
    मेरी निगाह से रंगों का सिलसिला न गया

    बड़ा अजीब है अफ़साना-ए-मुहब्बत भी
    ज़बाँ से क्या ये निगाहों से भी कहा न गया

    उभर रहे हैं फ़ज़ाओं में सुब्ह के आसार
    ये और बात मेरे दिल का डूबना न गया

    खुले दरीचों से आया न एक झोंका भी
    घुटन बढ़ी तो हवाओं से दोस्ताना गया

    किसी के हिज्र से आगे बढ़ी न उम्र मेरी
    वो रात बीत गई ‘नक्श़’ रतजगा न गया

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши

    June 20, 2026

    Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble

    June 19, 2026

    Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores

    June 19, 2026
    View 5 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши
    • Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble
    • Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores
    • Najkorzystniejsze automaty online Graj po slot urządzenia vinyl kasyno bezpłatnie
    • Ultimat Casinon Utrike 2026

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.