Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    फरहत एहसास की शायरी

    By July 9, 20104 Comments2 Mins Read

    उर्दू के युवा शायरों में फरहत एहसास का नाम ऐसे शायरों में शुमार किया जाता है जिनको पढ़ने-लिखने वालों के तबके में भी सराहा जाता है। अहसास की शिद्दत और बेचैनमिजाजी के इस शायर के शेर जुबान पर भी चढ़ते हैं और ठहरकर सोचने को भी मजबूर कर देते हैं। हिन्दी में पहली बार उनकी दो गजलें-
    (1)
    मैं रोना चाहता हूं खूब रोना चाहता हूँ मैं
    और उसके बाद गहरी नींद में सोना चाहता हूं
    मैं
    तेरे होंठों के सहरा में तेरि आंखों के जंगल में
    जो अब तक पा चुका हूं उसको खोना चाहता हूं मैं
    ये कच्ची मिट्टियों का ढेर अपने चाक पर रख ले
    तेरी रफ्तार के हम-रक्स होना चाहता हूं मैं
    तेरी साहिल नजर आने से पहले इस समंदर में
    हवस के सब सफीनों को डुबोना चाहता हूं मैं।
    कभी तो फस्ल आएगी जहां में मेरे होने की
    तेरी खाक-ए-बदन में खुद को बोना चाहता हूं मैं
    मेरे सारे बदन पर दूरियों की ख़ाक बिखरी है
    तुम्हारे साथ मिलकर खुद को धोना चाहता हूं मैं।

    (2)
    मेरे सुबूत बहे जा रहे हैं पानी में
    किसे गवाह बनाऊँ सराए-फानी(1) में
    1.नाशवान सराय
    जो आंसुओं में नहाते रहे वो पाक रहे
    नमाज़ वर्ना किसे मिल सकी जवानी में
    भड़क उठे हैं फिर आंखों में आंसुओं के चिराग
    फिर आज आग लगा दी गई है पानी में
    हमीं थे ऐसे कहां के कि अपने घर जाते
    बड़े-बड़ों ने गुजारी है बे-मकानी में
    ये बेकनार(1) बदन कौन पार कर पाया 1. जिसका कोई किनारा न हो
    बहे चले गए सब लोग इस रवानी में
    विसालो-हिज्र के ही एक चिराग थे दोनों
    सियाह होके रहे शब की बेकरानी(1) में 1. दूर तक फैला हुआ
    कहानी खत्म हुई तब मुझे खयाल आया
    तेरे सिवा भी तो किरदार थे कहानी में।

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши

    June 20, 2026

    Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble

    June 19, 2026

    Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores

    June 19, 2026
    View 4 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши
    • Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble
    • Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores
    • Najkorzystniejsze automaty online Graj po slot urządzenia vinyl kasyno bezpłatnie
    • Ultimat Casinon Utrike 2026

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.