Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    माइक इवरेट्ट की कविताएँ

    administrator_06848bBy administrator_06848bApril 11, 20175 Comments2 Mins Read

    माइक इवरेट्ट अमेरिकी आंचलिक उपन्यासकार हैं। लेख, कविता और कहानी भी लिखती हैं। माइक का एक परिचय यह भी है कि इनके लिखे एक कथन (जो कि एक लेख का हिस्सा है) को इंटरनेट पर दस लाख से ज़्यादा दफ़े कोट किया जा चुका है। वो कथन है, “When a writer falls in love with you, you can never die.” आइए पढ़ते हैं कुछ कविताएँ। अनुवाद मैंने ही किया है – त्रिपुरारि

    प्रोसोपैगनोसिया (फेस ब्लाइंडनेस)

    1.

    मैं तुमसे पहले जागती हूँ
    और तुम्हारे चेहरे पर फिसलती हुई धूप देखती हूँ।
    तुम्हारे जबड़े पर खूटियाँ (दाढ़ी) गिनती हूँ।
    कल जो बाल दस इंच लम्बे थे
    आज वो पांच इंच के हैं।
    मैं आँख बंद नहीं करती हूँ
    हलांकि मुझे याद है
    कि चेहरे पर कहाँ-कहाँ चकत्ते थे
    हर एक दाग़ मुझे अच्छी तरह याद है।

    2.

    मैं सबका एक जैसा स्वागत करती हूँ—अस्पष्ट।
    मैं नहीं जानती कि तुम्हे जानती हूँ।
    अजनबी लोग सोचते हैं कि मैं असामान्य रूप से मित्रवत हूँ
    और मित्र सोचते हैं कि मैं अलग हूँ।

    3.

    मेरे सारे दोस्त सनकी हैं।
    साहस से भरा चेहरा, ऊँची नाक, गोल होंठ, प्रभावी भौंह।
    मेरे सबसे अच्छे दोस्त के तीन कान थे
    जब मैं चौथी कक्षा में थी।
    रंगे हुए बाल और भी कई विकृतियाँ।
    मैं उन लोगों को दोस्त नहीं बना सकती, जिन्हें खोने का डर होता है।

    4.

    ओह!
    लोग यही कहते हैं
    जब उन्हें अचानक एहसास होता है।
    मैं एक दिन में तीस दफ़ा कहती हूँ।
    कभी-कभी आईने के सामने रियाज़ भी करती हूँ।
    ओह!

    5.

    देर रात मैं रेंगती हुई बाथरूम गई
    आईना देखने के लिए,
    ताकि रोम-रोम याद कर सकूँ।
    मैं बेसिन से टिककर खड़ी हुई
    और फिसल गई
    पाँव के नाख़ुन टूटकर नाली में बह गए।
    आईने से ज़रा-सी दूरी पर
    मैंने अपना हाथ टिकाया।
    उंगलियों के नीचे का मांस निकल आया।
    मैं एक नया चेहरा ढाल सकती हूँ
    और यह मेरे लिए उसी तरह का होगा।

    6.

    फ़क!!
    सब बकबास है!
    मासलोस की बुनियादी आवश्यकताएँ।
    जब हम भूखे होते हैं
    तब भी हमें प्रेम की आवश्यकता होती है।

    administrator_06848b

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?

    June 21, 2026

    test

    June 21, 2026

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026
    View 5 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?
    • test
    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.