Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    कश्मीर मेरे मेलबॉक्स में सिमट जाता है

    By December 8, 20117 Comments2 Mins Read
    आज अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि आगा शाहिद अली की दसवीं पुण्यतिथि है. महज ५२ साल की उम्र में दुनिया छोड़ जाने वाले इस कश्मीरी-अमेरिकी कवि के बारे में कहा जाता है कि इसने अंग्रेजी कविता का मुहावरा बदल कर रख दिया. नई संवेदना, नए रूप दिए. अंग्रेजी में गज़लें लिखीं. आज उनकी याद में कुछ कविताएँ हिंदी अनुवाद में.



    1.
    मैं नई दिल्ली से आधी रात में कश्मीर देखता हूँ

    ‘ अब्बा से नहीं कहना मैं मर रहा हूँ’, वह कहता है
    और मैं सड़क पर फैले खून के सहारे उसके पीछे चल पड़ता हूँ
    और सैकड़ों जोड़ी जूते जो शोक मनाने वाले
    पीछे छोड़ गए, जब वे शव-यात्रा से भागे थे,
    गोलीबारी के शिकार. खिड़कियों से हमें
    माँओं का मातम सुनाई देता है, और बर्फ हमारे ऊपर गिरने
    लगती है, राख की मानिंद. शोलों के किनारों की स्याह लपक,
    वह पड़ोसियों में फर्क नहीं कर सकती,
    आधी रात के सिपाही घरों को आग के हवाले कर देते हैं.     
    कश्मीर जल रहा है.

    2.
    कश्मीर मेरे मेलबॉक्स में सिमट जाता है,
    चार गुना छः इंचों का मेरा साफ़-सुथरा घर.
    मुझे साफ़-सुथरापन हमेशा से पसंद था.
    अब मेरे हाथों में आधे इंच का हिमालय है.
    यह घर है. और यह सबसे नज़दीक है
    जो मैं कभी अपने घर के जा पाऊंगा.
    जब मैं लौटूंगा, रंग उतने चटख नहीं रह पायेंगे,
    और न झेलम का पानी इतना साफ़,
    इतना लाजवर्दी. मेरा प्यार
    इतना प्रकट. 
    और मेरी स्मृति दृश्य से थोड़ा बाहर होगी,
    उस विशाल, श्वेत-श्याम नेगेटिव में,
    जिसे डेवलप किया जाना बाकी है.

    3.
    दो राष्ट्रों का सिद्धांत मर चुका है
    लेकिन बड़े-बुजुर्ग नहीं भूलते.
    शरणार्थियों के इस शहर में
    रेलगाड़ियां भूतों की तरह चलती हैं
    बड़े-बुजुर्ग नहीं भूलते.
    मेरे दोस्त के दादाजी
    अफ़सोस से भरे हुए
    चेताते हैं: ये मुसलमान कसाई:
    सावधान रहना: पीठ में छुरा भोंकते हैं.
    मैंने अपने प्यारे लाहौर को खो दिया.
    मेरा दोस्त और मैं बल्कि सीधे-सादे हैं:
    हमने विभाजित महादेश कभी देखा ही नहीं.

    4.
    यकीन कीजिए मेरा,
    वह यहां बैठता था उस गंदले कोने में
    सर्दी और गर्मी में, सर्दी, गर्मी.
    आज सुबह वह वहाँ नहीं था
    अपनी प्राचीन दाढ़ी
    और अपने फैले हुए हाथों के साथ
    सफाई वाले ने बताया वे उसे ले गए
    सवेरे के कचरे के साथ.




    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?

    June 21, 2026

    test

    June 21, 2026

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026
    View 7 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?
    • test
    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.