Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    उदय प्रकाश को साहित्य अकादमी पुरस्कार

    By December 20, 20105 Comments3 Mins Read
    खबर आई है कि हमारे दौर के सबसे चर्चित लेखक उदयप्रकाश को साहित्य अकादेमी का पुरस्कार मिल गया है. जानकी पुल की ओर से उनको बधाई. इस अवसर पर प्रस्तुत हैं उनकी कुछ कविताएँ.

    १.
    आंकड़े
    अब से तकरीबन पचास साल हो गए होंगे
    जब कहा जाता है कि गांधी जी ने अपने अनुयायियों से कहीं कहा था
    सोचो अपने समाज के आख़िरी आदमी के बारे में
    करो जो उसके लिए तुम कर सकते हो
    उसका चेहरा हर तुम्हारे कर्म में टंगा होना चाहिए तुम्हारी
    आंख के सामने

    अगर भविष्य की कोई सत्ता कभी यातना दे उस आख़िरी आदमी को
    तो तुम भी वही करना जो मैंने किया है अंग्रेजों के साथ

    आज हम सिर्फ अनुमान ही लगा सकते हैं कि
    यह बात कहां कही गई होगी
    किसी प्रार्थना सभा में या किसी राजनीतिक दल की किसी मीटिंग में
    या पदयात्रा के दौरान थक कर किसी जगह पर बैठते हुए या
    अपने अख़बार में लिखते हुए
    लेकिन आज जब अभिलेखों को संरक्षित रखने की तकनीक इतनी विकसित है
    हम आसानी से पा सकते हैं उसका संदर्भ
    उसकी तारीख और जगह के साथ

    बाद में, उन्नीस सौ अड़तालीस की घटना का ब्यौरा
    हम सबको पता है

    सबसे पहले मारा गया गांधी को
    और फिर शुरू हुआ लगातार मारने का सिलसिला

    अभी तक हर रोज़ चल रही हैं सुनियोजित गोलियां
    हर पल जारी हैं दुरभिसंधियां

    पचास साल तक समाज के आख़िरी आदमी की सारी हत्याओं का आंकड़ा कौन छुपा रहा है ?
    कौन है जो कविता में रोक रहा है उसका वृत्तांत ?

    समकालीन संस्कृति में कहां छुपा है अपराधियों का वह एजेंट ?


    २.
    ताना बाना
    हम हैं ताना हम हैं बाना ।
    हमीं चदरिया, हमीं जुलाहा, हमीं गजी, हम थाना ।

    नाद हमीं, अनुनाद हमीं, निश्शब्द हमीं, गंभीरा
    अंधकार हम, चांद-सूरज हम, हम कान्हा, हम मीरा ।
    हमीं अकेले, हमीं दुकेले, हम चुग्गा, हम दाना ।

    मंदिर-मस्जिद, हम गुस्र्द्वारा, हम मठ, हम बैरागी
    हमीं पुजारी, हमीं देवता, हम कीर्तन, हम रागी ।
    आखत-रोली, अलख-भभूती, रूप घरें हम नाना ।

    मूल-फूल हम, स्र्त बादल हम, हम माटी, हम पानी
    हमीं यहूदी-शेख-बरहमन, हरिजन हम ख्रिस्तानी ।
    पीर-अघोरी, सिद्ध औलिया, हमीं पेट, हम खाना ।

    नाम-पता ना ठौर-ठिकाना, जात-धरम ना कोई
    मुलक-खलक, राजा-परजा हम, हम बेलन, हम लोई ।
    हम ही दुलहा, हमीं बराती, हम फूंका, हम छाना ।

    हम हैं ताना, हम हैं बाना ।
    हमीं चदरिया, हमीं जुलाहा, हमीं गजी, हम थाना ।


    ३.
    एक अकेले का गाना
    धन्य प्रिया तुम जागीं,
    ना जाने दुख भरी रैन में कब तेरी अंखियां लागीं।

    जीवन नदिया, बैरी केवट, पार न कोई अपना
    घाट पराया, देस बिराना, हाट-बाट सब सपना ।
    क्या मन की, क्या तन की, कहनी अपनी अंसुअन पागी ।

    दाना-पानी, ठौर ठिकाना, कहां बसेरा अपना
    निस दिन चलना, पल-पल जलना, नींद भई इक छलना ।
    पाखी रूंख न पाएं, अंखियां बरस-बरस की जागी ।

    प्रेम न सांचा, शपथ न सांचा, सांच न संग हमारा
    एक सांस का जीवन सारा, बिरथा का चौबारा ।
    जीवन के इस पल फिर तुम क्यों जनम-जनम की लागीं ।

    धन्य प्रिया तुम जागीं,
    ना जाने दुख भरी रैन में कब तेरी अंखियां लागीं ।



    कविता कोश से साभार 





    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши

    June 20, 2026

    Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble

    June 19, 2026

    Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores

    June 19, 2026
    View 5 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши
    • Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble
    • Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores
    • Najkorzystniejsze automaty online Graj po slot urządzenia vinyl kasyno bezpłatnie
    • Ultimat Casinon Utrike 2026

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.