Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    दो पंक्तियों के बीच का लेखक

    By July 21, 2010148 Comments4 Mins Read


    आज 21 जुलाई को अमेरिकी लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का जन्मदिन है. नोबेल पुरस्कार विजेता इस अमेरिकी लेखक ने दुनिया भर की भाषाओं के लेखकों को प्रभावित किया. न कहकर कहने की उनकी शैली में कहानियों के रहस्य दो पंक्तियों के बीच छिपे होते थे जिसे आलोचकों ने हिडेन फैक्ट की तकनीक के नाम से जाना. अतिकथन के दौर में वह मितकथन का लेखक था. मानीखेज़ चुप्पियों के इस अप्रतिम लेखक की एक छोटी सी कहानी यहाँ प्रस्तुत है जिसमें उनकी यह तकनीक देखी-पहचानी जा सकती है.

    कहानी: एक लेखिका लिखती है

    अपने शयन कक्ष में मेज़ पर अखबार खोले बैठी वह खिडकी से बाहर बर्फबारी देख रही थी. बर्फ छत पर गिरती थी पिघल जाती थी. उसने बाहर देखना बंद किया और यह खत लिखने बैठ गई. आराम-आराम से जिससे न कुछ काटना पड़े न ही दोबारा लिखना पड़े.

    रोनोके, वर्जीनिया फरवरी ६, १९३३

    प्रिय डॉक्टर,
    क्या मैं पत्र के माध्यम से आपसे कुछ बहुत ज़रूरी मशविरा ले सकती हूँ- मुझे एक फैसला लेना है, पर समझ नही पा रही हूँ किस पर भरोसा करूं, अपने माँ-पापा से पूछने का साहस नहीं कर पायी इसलिए आपको लिख रही हूँ, वह भी इसलिए क्योंकि मैं आपसे मिलने की ज़रूरत नही समझती. क्या तब भी मैं आप पर भरोसा कर सकती हूँ. बात यह है कि मैंने अमेरिकी सेना में काम करनेवाले एक आदमी से १९२९ में शादी की और उसी साल उसे चीन भेज दिया गया- शंघाई- वहाँ वह तीन साल रहा- फिर घर आया- कुछ महीने पहले उसे सेना की सेवा से मुक्त कर दिया गया और वह हेलेना, अरकंसास में अपनी माँ के घर चला गया. फिर उसने मुझे खत लिखकर घर बुलाया, मैं गई, मैंने पाया कि उसे नियमित रूप से सुइयां दी जा रही थीं, स्वाभाविक है कि मैंने पूछा तो पता चला, मैं कैसे कहूँ, उसे सिफलिस हो गया था और उसी का इलाज़ चल रहा है- आप समझ गए न मैं क्या कह रही हूँ- अब आप मुझे बताइए, उसके साथ फिर से रहना क्या सुरक्षित रहेगा. जबसे वह चीन से आया है मैं उसके नज़दीक भी नहीं गई हूँ. वह मुझे भरोसा दिलाता रहता है कि इस डॉक्टर के इलाज़ से वह ठीक हो जाएगा- क्या आपको ऐसा लगता है- मुझे याद है, मेरे पिता कहते थे अगर कोई इस बीमारी की चपेट में आ जाए तो उसे यही कामना करनी चाहिए कि उसकी जल्दी मौत हो जाए- मैं अपने पिता का तो भरोसा करती हूँ लेकिन अपने पति पर सबसे अधिक विश्वास करना चाहती हूँ. प्लीज़, प्लीज़ मुझे बताइए क्या करना चाहिए- जब वह चीन में था उस दौरान हमारी एक बेटी पैदा हुई थी. धन्यवाद और पूरी तरह आपकी सलाह पर निर्भर, आपकी
    और नीचे उसने अपने हस्ताक्षर कर दिए.
    हो सकता है वह मुझे इस बारे में कुछ बताए कि क्या करना उचित होगा, उसने अपने आप से कहा. हो सकता है वह मुझे कुछ सुझाए. अखबार में छपी तस्वीर को देखकर तो लगता है कि वह जानकार है. देखने में तो स्मार्ट लगता है. रोज़-रोज़ वह सबको बताता रहता है, क्या करना चाहिए. उसे ज़रूर पता होना चाहिए. मैं वही करना चाहती हूँ जो सही हो. वैसे काफी समय बीत चुका है. समय काफी हो गया है. बहुत समय से यह सब चल रहा है. हे ईश्वर, बहुत समय हो चुका है. उसे तो वहीं जाना होगा जहाँ वे उसे भेजेंगे, मैं जानती हूँ, लेकिन मैं यह नहीं जानती कि उसने क्या किया कि उसके साथ यह हुआ, मैं तो ईश्वर से यही मनाती हूँ कि उसे यह सब नहीं हुआ होता. मुझे इसकी परवाह नहीं है कि उसने ऐसा क्या किया कि उसे यह बीमारी हुई. बल्कि मैं तो ईश्वर से मनाती हूँ कि उसके साथ यह सब कभी नहीं हुआ होता. ऐसा लगता तो नहीं है कि उसको यह नहीं होना चाहिए था. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए. मैं तो ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूँ कि काश उसे किसी तरह की बीमारी नहीं हुई होती.
    मुझे नहीं पता क्यों उसे यह बीमारी होनी चाहिए थी.

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши

    June 20, 2026

    Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble

    June 19, 2026

    Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores

    June 19, 2026
    View 148 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши
    • Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble
    • Regulamentação do jogo como a lei pode impactar apostadores e operadores
    • Najkorzystniejsze automaty online Graj po slot urządzenia vinyl kasyno bezpłatnie
    • Ultimat Casinon Utrike 2026

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.