Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    हर गाँव शहर अब गूँज उठे जनगणमन के स्वर से

    By August 22, 20119 Comments1 Min Read


    प्रसिद्ध कवि सुशील सिद्धार्थ के दो जनगीत आज प्रस्तुत हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे, जन-लोकपाल के लिए हो रहे आंदोलन के सन्दर्भ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये गीत लिखे हैं- जानकी पुल.

    १.
    अन्नाजी की बात पर विचार होना चाहिए
    अन्नाजी की बात पर विचार होना चाहिए
    जन-लोकपाल अंगीकार होना चाहिए.
    खेत-खलिहान का अजीब हालचाल है,
    चारों ओर फैला परेशानियों का जाल है,
    साजिशों का जाल तार-तार होना चाहिए,
    जन-लोकपाल अंगीकार होना चाहिए.
    रोटी है न कपड़ा मकान है न काम है,
    डाकू बने राजा नेक आदमी गुलाम है,
    ऐसे जालिमों से होशियार होना चाहिए,
    जन-लोकपाल अंगीकार होना चाहिए.
    हाथ में है हाथ साथ सच की मशाल है,
    आँधियों में रौशनी बचाने का सवाल है,
    एक-दूसरे पे ऐतबार होना चाहिए,
    जन-लोकपाल अंगीकार होना चाहिए.
    २.
    उमड़-घुमड़ बरसे.
    कोई नदियों पर काबिज
    कोई बूँद-बूँद तरसे,
    आजादी का बादल अब यकसां
    उमड़-घुमड़ बरसे.
    दो-चार घरों में सिमट गए
    खुशहाली के सपने
    गोरे डाकू तो चले गए
    अब लूट रहे अपने
    खुशियों के वारिस मारे फिरते
    दर-दर बेघर से
    आजादी का बादल अब यकसां
    उमड़-घुमड़ बरसे.
    अब जागो ऐसे दूर भगे
    सदियों का अँधियारा
    रूढियां हटें बेडियाँ कटें
    टूटे दुःख की कारा
    हर गाँव शहर अब गूँज उठे
    जनगणमन के स्वर से
    आजादी का बादल अब यकसां
    उमड़-घुमड़ बरसे.

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?

    June 21, 2026

    test

    June 21, 2026

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026
    View 9 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?
    • test
    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.