Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    अमावस्या से पूर्णमासी तक

    By December 24, 20113 Comments3 Mins Read

    युवा कवि रविकांत को हेमंत स्मृति सम्मान मिला है. रविकांत की कविताएँ हिंदी कविता के बदलते  स्वर से परिचय करवाती है. एक ऐसे मुहावरे से जिसमें आज के मनुष्य की आवाज़ सुनाई देती है. उनको बधाई के साथ प्रस्तुत हैं उनकी कुछ चुनी हुई कविताएँ- जानकी पुल. 




    1.
    बयान
    इसमें संदेह नहीं कि मेरा प्रेम सच्चा है I
    पर सच्चे प्रेम में भी 
    हमारे समय के कुछ सामान्य तत्व तो होंगे ही ना !
    अब चौबिस कैरेट के सच्चे प्रेम की मांग तो 
    मूर्खता ही कही जाएगी I
    अफ़सोस है कि मेरी प्रेमिका एकदम मूर्ख है I
    वह इस घोर आधुनिक समय में भी
    सच्चे प्रेम की मांग करती है
    और वह भी 
    जाने किस ज़माने की परिभाषा के अनुसार !
    फ़िलहाल मैं 
    अपनी प्रेमिका के 
    खतरनाक सच्चे प्रेम 
    को झेलने में 
    पापड़ हुआ जा रहा हूँ I
    2.
    तिरंगा
    न तो 26 जनवरी है
    और न 15 अगस्त I
    पडोसी ने अपनी छत पर 
    ऊंचा भव्य तिरंगा फहराया है I
    हालाँकि, छुप कर, सैल्यूट कर आया हूँ
    कई बार निहार आया हूँ
    खिड़की से, पेड़ों को डोलता देख
    भागता हूँ बाहर
    पर न जाने क्यों 
    इस सीधे-सादे  भले-से पडोसी को लेकर 
    अनेक शंकाएं जाग उठी हैं
    सरकारी मामला है कुछ !
    किस दल में गया ?
    किसी आयोग का मुखिया बन गया  हो शायद !
    जुटेगी भीड़ रोज़ 
    हल्ला होगा
    अब ठीक से पेश आएगा या नहीं  
    3.
    दिल्ली है !
    मै कार के भीतर हूँ 
    खिड़की का कांच चढ़ा है 
    बाहर भीख मांगती एक माँ है 
    अपने बच्चे को गोद में लिए 
    बच्चा फटी आँखों से मुझे देख रहा है
    और माँ 
    पथराई हुई उम्मीद से I
    दिन हुए दिल्ली में 
    अब मै खिलंदड़ा हो गया हूँ…
    इन्हें देख छोभ में आने, लजाने 
    आँखे न मिला पाने से 
    आगे निकल गया हूँ…
    अब तो इन्हें देख 
    मोबाईल के टू मेगा पिक्सल कैमरे से 
    उतारने लगता हूँ
    माँ-बेटे का फोटू !
    पथराई उम्मीद का फोटू
    फटी आँखों का फोटू
    अपनी गैरत का फोटू
    अपनी आत्मा का फोटू
    अपनी इन निजी तस्वीरों के सहारे 
    टटोलता हूँ अपने देश की तस्वीर
    और ऐसा करते हुए 
    खुद को
    देश के निर्माताओं में  
    शामिल न करने की
    सदाशयता के चक्कर 
    में नहीं पड़ता I
    4.
    चाँद
     1
    चाँद तुमको सीने से लगाता हूँ
    और फिर 
    जैसे किसी पतंग को 
    छीने जाने से बचाता हूँ I
    2
    चाँद को बाहर ही छोड़ 
    रात में अंतिम बार 
    घर का दरवाज़ा बंद करना 
    अच्छा नहीं लगता I
    3
    तुम चन्द्रमा हो मेरी 
    मैं  चाँद तुम्हारा
    चांदनी है – प्रेम हमारा I
    चाँद में जो धब्बे हैं 
    —शिकायतें हैं एक दूसरे से हमारी I  
    4
    तुम्हें खोने का डर नहीं है I
    तुम्हें और और पाना है I
    तुम्हें
     और न पाना ही 
    तुम्हें
     खो देना है I
    5
    अमावस्या से पूर्णमासी तक 
    निहारता हूँ  
    तुम्हेंI
    चाँद जब खिल जाता है पूरा 
    ख़ुशी से झूमता हूँ मैं 
    लहराता हूँ
    कि जैसे 
    मुझ अरमानों से लबालब को 
    देख लोगी तुम
    उदार हो जाओगी बेवजह 
    पुकार लोगी
    लग जाओगी गले 
    कि जैसे प्रेम की सलाहियत आ जाएगी मुझमे 
    प्रेम सीख जाऊंगा मैं 
    निर्दोष हो जायेगा मेरा प्रेम…मेरे भीतर….
    तुम्हारे प्रेम के तेज से 
    चुंधियाया रहता हूँ आठों पहर I
    5.
    चेहरा 
    मैं कुछ बहुत बड़ा-सा  बनना नहीं चाहता I
    ऊंची ख्वाहिश नहीं है मेरी
    जैसे हर कोई चाहता है आईने में सुन्दर दिखना 
    वैसे ही मैं भी चाहता हूँ I
    चाहता हूँ
    सूर्य के तेज और चाँद के नूर से खिला 
    विनम्र 

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?

    June 21, 2026

    test

    June 21, 2026

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026
    View 3 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный выигрыш?
    • test
    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.