कुलपति-ज्ञानोदय विवाद में अपने विरोध को और सख़्त रूप देते हुए हिंदी के वरिष्ठतम लेखकों में एक श्री कृष्ण बलदेव ने भी भारतीय ज्ञानपीठ से अपनी किताबें वापिस ले ली हैं। श्री वैद इस समय अमेरिका में हैं और वहाँ से ज्ञानपीठ के न्यासी श्री आलोक जैन को लिखे एक पत्र में उन्होंने संस्था से पूर्ण असहयोग करने और वहाँ से प्रकाशित अपनी दोनों पुस्तकें वापिस लेने की सूचना दी है। रोमन में लिखा मूल पत्र और उसका देवनागरी संस्करण यहाँ प्रस्तुत है।
देवनागरी में परिवर्तित पत्र
मान्यवर आलोक जैन जी,
सखेद लिख रहा हूँ,विदेश से, कि जब तक भारतीय ज्ञानपीठ लेखकों के प्रतिरोध का संतोषप्रद जवाब नहीं देती, मेरा उस से पूर्ण असहयोग रहेगा. इस असहयोग में यह भी शामिल है कि मैं ज्ञानोदय के लिए कुछ नहीं लिखूंगा और ज्ञानपीठ से प्रकाशित अपनी दो पुस्तकें –संशय के साये और डुबोया मुझको होने ने – मैं वापिस ले रहा हूँ। कृपया आप और कालियाजी इसे अन्यथा न लें – यह कदम एक उसूल के लिये उठाया गया है, व्यक्तिगत कारणों से नहीं।
रोमन में हिन्दी लिखने के लिये क्षमा करें,
आपका
कृष्ण बलदेव वैद
मूल पत्र
Manyavar Alok Jain Ji,
sakhed likh raha hoon, videsh se, ke jab tak bharatiya gyanpeeth lekhakon ke pratirodh ka santoshprad javaab nahin deti, mera us se poorn asehyog rahega. is asehyog mein yeh bhi shamil hai ke main gyanoday ke liye kuch nahin likhoonga aur gyanpeeth se prakashit apni do pustakein–sanshey ke saye aur duboya mujhko hone ne–main vapis le raha hoon. kripya aap aur kaliaji ise anyatha na lein–yeh qadam ek asool ke liye he uthaya gaya hai, vyaktigat karanon se nahin.
roman hindi mein likhne ke liye kshama karein,
aapka,
krishna baldev vaid

