Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Subscribe
    • कविताएं
    • संपर्क
    • Vote for 2017 Best Seller
    • Best Seller 2018
    • सहयोग/ समर्थन
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.

    युवा शायर #20 शहबाज़ रिज़वी की ग़ज़लें

    administrator_06848bBy administrator_06848bSeptember 6, 2017Updated:February 19, 2018115 Comments2 Mins Read

    युवा शायर सीरीज में आज पेश है शहबाज़ रिज़वी की ग़ज़लें – त्रिपुरारि ======================================================

    ग़ज़ल-1

    उदासी ने समां बांधा हुआ है
    खुशी के साथ फिर धोका हुआ है

    मुझे अपनी ज़रूरत पर गई है
    मेरे अंदर से अब वो जा चुका है

    कहानी से अजब वहशत हुई है
    मेरा किरदार जब पुख़्ता हुआ है

    मैं हर दर पर सदाएं दे रहा हूं
    कोई आवाज़ दे कर छुप गया है

    मौत तो चलिए फिर भी आनी है
    नींद कमबख्त को हुआ क्या है

    ग़ज़ल-2

    ख्वाब के आस पास रह रह कर
    थक गया हूं उदास रह रह कर

    बढ़ रहे हैं ये फूल तेज़ी से
    घट रहे हैं लिबास रह रह कर

    आ रहीं हैं सदाएं कट कट के
    मिल रही है मिठास रह रह कर

    है मुहब्बत निसाब के बाहर
    बंक कीजे क्लास रह रह कर

    आमने-सामने हुए दोनों
    उड़ रहे हैं हवास रह रह कर

    हिज्र की शब है और रिज़वी है
    भर रहे हैं गिलास रह रह कर

    ग़ज़ल-3

    यादों की दिवार गिराता रहता हूँ
    मैं पानी से आंख बचाता रहता हूँ

    यादों की बरसात तो होती रहती है
    मैं आंखों से ख्वाब गिराता रहता हूँ

    साहिल पे कुछ देर अकेले होता हूँ
    फिर दरिया से हाथ मिलाता रहता हूँ

    साहिर की हर नज़्म सुना कर मजनू को
    मैं सेहरा का दर्द बढाता रहता हूँ

    पत्थर वत्थर मुझसे नफरत करते हैं
    मैं अंधों को राह दिखाता रहता हूँ

    मेरे पिछे क़ैस की आंखें पड़ गई हैं
    दरिया दरिया प्यास बुझाता रहता हूँ

    मुझको दशत-ए सकूत सदाएं देता है
    सेहरा सेहरा खाक उड़ाता रहता हूँ

    मुझको मेरे नाम से जाना जाता है
    मैं रिज़वी का ढोंग रचाता रहता हूँ

    administrator_06848b

    Related Posts

    Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?

    June 21, 2026

    Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе

    June 21, 2026

    Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность

    June 21, 2026
    View 115 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    • Драгон Мани: Мифический зверь или реальный шанс на выигрыш?
    • Dragon Money Сайт: Всё, что нужно знать о платформе
    • Драгон Мани Игры: Мифы и Реальность
    • Драгон Мани: Мифический Зверь и Реальные Выигрыши
    • Tropicana Online casino Nj Applications on the internet Gamble

    Recent Comments

    No comments to show.
    जानकी पुल – A Bridge of World's Literature.
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2026 jankipul. Designed by jankipul.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.